समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर थाने में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ट्रांसफर के अगले दिन ही उठाया खौफनाक कदम

DNB Bharat Desk

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ मोहिउद्दीननगर थाने के 112 में तैनात एक जमादार ने फंदे से लटककर अपनी जीवन-लीला खत्म कर ली। मृतक सहायक सब इंस्पेक्टर की पहचान बबलू प्रसाद के रूप में की गई।उनकी फैमिली बगहा में रहती है।परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

 जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बबलू प्रसाद का ट्रांसफर समस्तीपुर जिले के ही कल्याणपुर थाने में 112 में होने की सुचना मिली थी,शनिवार को उनको वहां योगदान करना था।लेकिन इस बीच शुक्रवार की रात ही उन्होंने थाने के थर्ड फ्लोर पर स्थित खाली पड़े कमरे के छत से गले मे फंदा लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। शनिवार की सुबह अन्य पुलिसकर्मियों ने उस खुले कमरे में लटकता शव देखा।फिर वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दिगी तब उनके शव को उतारा गया। 

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर थाने में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ट्रांसफर के अगले दिन ही उठाया खौफनाक कदम 2वही पटोरी एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है।एसएफएस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।फिलहाल उस कमरे को सील कर दिया गया है।फिलहाल सुसाइड की वजह का खुलासा अभी नही हो पाया है।पुलिस सभी एंगल से मौत की वजह तलाश करने में जुटी हुई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article