बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में गुजरात से लौटे युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक युवक गुजरात में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।

- Sponsored Ads-

 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।घटना बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर के पास की है। मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित कुमार मोटरसाइकिल से किसी काम से बेगूसराय जा रहा था। इसी दौरान बरियारपुर के पास तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में गुजरात से लौटे युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम 2टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article