खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका,मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टाटा पंचायत के हरिहरपुर वार्ड 2 मोहल्ला में  ठनका की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ठनका की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण भी जख्मी हो गये।

- Sponsored Ads-

 मृतक की पहचान गांव के रविंद्र सहनी की पत्नी सविता देवी और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के ही सुरेंद्र सहनी का पुत्र प्रिंस कुमार बतलाया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका,मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा 2 घटना के संबंध में मृतक अभिषेक के चाचा गणेश सहनी ने बताया है कि अभिषेक अपनी मां सविता देवी के साथ घर के पास ही स्थित चौर में बैगन खेत से बैगन तोड़ने के लिए गया था । इस दौरान उसके पड़ोसी प्रिंस भी उसके साथ गए थे । सभी लोग बैगन तोड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि सविता दो बार बैगन तोड़ने के उपरांत घर पर आकर उसे रख कर गई थी । तीसरी बार जब वह खेत की ओर गई इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। 

खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका,मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा 3फिर तेज आवाज के साथ ठनका गिरा । इसके चपेट में मां बेटे के अलावा प्रिंस भी आ गया। बारिश शांत होने पर गांव के लोग चौर की ओर गए तो देखा कि अभिषेक और सविता की मौत हो चुका है। जबकि प्रिंस की सांस चल रही थी। जिसके बाद लोगों ने प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया। उधर इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article