कुंड परिसर का किया निरीक्षण, विधि विधान के साथ किया पूजा पाठ, डिप्टी सीएम विजय चौधरी,सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर विधायक रहे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क
ध्वजारोहण के साथ एक महीने तक चलने वाले मलमास मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों हो चुका है।मलमास मेला के उद्घाटन के साथ ही कुंड में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुंड का द्वार खोल दिया गया है।उत्तरप्रदेश बिहार झारखंड बंगाल के अलावे अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासन ने जिंग जैक की व्यवस्था की है।कुंड में स्नान करने उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने कहा कि जिंग जैक व्यवस्था ठीक है लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन के तरफ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था नहीं की गई है। भीषण गर्मी में लंबी कतार में खड़े होने के कारण श्रद्धालुओं को प्यास लगती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार मलमास के दौरान 33 कोटि देवी-देवताओं का वास राजगीर में होता है, जिसके कारण इस मेले का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान कुंड में स्नान करने से मन्नते पूरी होती है। एक महीने तक चलने वाले मलमास मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
महिला पुलिस बल के अलावे सादे लिवास में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है इसके अलावे सीसीटीवी कैमरे से भी पूरे कुंड और मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है ताकि मेला अच्छे तरीके से संपन्न हो सके।प्रयागराज का कुंभ मेला और राजगीर का मलमास मेला का अपना खास महत्व है।
डीएनबी भारत डेस्क