बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव से जुड़ी है। मृतक की पहचान शंकर राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण राम अपने ससुराल समस्तीपुर जिला गए हुए थे। इसी दौरान वह मोटरसाइकिल से दवाई लाने बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article