बेगूसराय में हाई वोल्टेज ड्रामा: डीडीसी के रवैये के खिलाफ कारगिल विजय भवन के बाहर धरने पर बैठे जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के विजय कारगिल भवन के बाहर उसे वक्त हंगाम खड़ा हो गया जहां एक दर्जन से अधिक जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य डीडीसी के मनमानी के खिलाफ बरामदा के नीचे में बैठकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

- Sponsored Ads-

 बताया जा रहा है कि आज जिला परिषद सदस्य का सामान्य बैठक कारगिल विजय भवन में होने वाला था। तभी सभी जिला परिषद सदस्य कारगिल विजय भवन के अंदर प्रवेश किया इस दौरान डीडीसी के द्वारा बाहर निकालने की बात कही। इसी से नाराज होकर एक दर्जन से अधिक जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद अध्यक्ष नाराज होकर कारगिल विजय भवन के बाहर नीचे में बैठकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

 बेगूसराय में हाई वोल्टेज ड्रामा: डीडीसी के रवैये के खिलाफ कारगिल विजय भवन के बाहर धरने पर बैठे जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य 2हालांकि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद डीडीसी उन लोगों को मनाने के लिए बाहर पहुंचे लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों ने मना नहीं और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया है कि आज सभी जिला परिषद सदस्य का कारगिल विजय भवन में सामान्य बैठक था। हम लोग जैसे ही अंदर प्रवेश किया वैसे ही डीसी के द्वारा हम लोगों को निकालने की बात कही। 

बेगूसराय में हाई वोल्टेज ड्रामा: डीडीसी के रवैये के खिलाफ कारगिल विजय भवन के बाहर धरने पर बैठे जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य 3उन्होंने बताया कि इसी से हम लोग खफा हो गए और अपना विरोध बाहर निकाल कर जाता रहे हैं। उन्होंने बताया है कि डीडीसी की मनमानी देखने को मिला क्योंकि जिला परिषद सदस्य के साथ उनका व्यवहार सही नहीं है और उनको बेइज्जत किया गया क्योंकि सभी जनता उसे मीटिंग में मौजूद थे इस दौरान डीडीसी के द्वारा हम लोगों को बाहर निकालने की बात कही गई इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जितने भी जिला परिषद सदस्य हैं उनको अपमानित करने का काम किया गया है। 

उन्होंने बताया है कि डीडीसी काफी तानाशाह है और तानाशाह रवैया जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य के साथ किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article