भगवानपुर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में बच्चों को लू से बचाव की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर| मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली, पालीडीह, अतरुआ एवं प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में शनिवार को “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू से होने वाले खतरे तथा उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षकों ने बताया कि गर्मी के महीनों में लंबे समय तक अत्यधिक तापमान रहने और गर्म हवाएं चलने की स्थिति को लू कहा जाता है। अधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है और कई बार जान का भी खतरा हो जाता है।

भगवानपुर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में बच्चों को लू से बचाव की दी गई जानकारी 2शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि लू से बचाव के लिए दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा हल्का एवं ताजा भोजन करें। उन्होंने कहा कि लू लगने की स्थिति में भींगे तौलिये को सिर पर रखें, चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें तथा पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सक की सलाह लें। बच्चों को ओआरएस का घोल देने की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एचएम अशोक कुमार सिंह, रईस, मनोज कुमार, प्रकाश रंजन, विश्वनाथ कुमार, प्रमोद कुमार, शिक्षक अमर शंकर, सुमन कुमार, अनिल कुमार, अजनीश कुमार, प्रभात कुमार, नितेश, अमित, शानू कुमार, पूनम कुमारी, श्वेता समेत कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article