नालंदा जिले में बिहार दिवस के मौके पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण के मैदान से निकाला गया प्रभात फेरी,जिला शिक्षा पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुरुआत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करने के लिए 22 मार्च को मनाया जाता है। बिहार राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 22 मार्च को हमारा बिहार 111 साल का हो गया।इस उपलक्ष में बिहारशरीफ के श्रम कल्याण के मैदान से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया।नालंदा जिले में बिहार दिवस के मौके पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण के मैदान से निकाला गया प्रभात फेरी,जिला शिक्षा पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुरुआत 2

 

इस प्रभात फेरी में बिहारशरीफ के कई स्कूली छात्र छात्राओं ने शिरकत की इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने कहा कि बिहार को इससे भी बेहतर बनाने के लिए बिहार दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नुक्कड़ नाटक विकास मेला स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के गौरवशाली गाथा को दिखाया जायेगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा संवादाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article