विद्यालय में बच्चों को दी गई बज्रपात व चक्रवाती तूफान की जानकारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ, चुरामनचक, चकदुल्लम, मध्य विद्यालय मल्हीपुर, पालीडीह, महेशपुर, लखनपुर, मोख्तियारपुर, चंदौर सहित अन्य प्राथमिक ,मध्य व विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। फोकल शिक्षकों ने बच्चों को  वज्रपात,चक्रवाती तूफान व धूल भरी आंधी से बचाव के टिप्स बताया। फोकल शिक्षक ने बताया कि गर्मी के महीने में अक्सर तूफान आता है।

विद्यालय में बच्चों को दी गई बज्रपात व चक्रवाती तूफान की जानकारी 2आंधी-बारिश में बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे, बिजली के तार पोल व कमजोर मकान ध्वस्त हो जाते हैं। फसलों को भी भारी नुकसान होता है। धूल भरी आंधी से बचने के लिए लोगों को मास्क से सिर, आंख, नाक, कान को बचाते हुए, चेहरे को ढंकना चाहिए। गमछा या अन्य सूती कपड़े का इस्तेमाल करने की बात बतायी ताकि सांस लेने में धूल नाक तक नहीं पहुंचे। बच्चों को बताया गया कि आंधी के वक्त सीधी दिशा में नहीं बल्कि झुक जाना चाहिए। तूफान आने के वक्त गाड़ी चलाने की मनाही कर सुरक्षित जगह पर रुक जाने, तूफान के शांत होने पर ही निकलना चाहिए।

विद्यालय में बच्चों को दी गई बज्रपात व चक्रवाती तूफान की जानकारी 3मजबूत दीवार के पीछे छिपने, घर मकान में बिजली चालित उपकरण को बंद करने, घर के गेट-खिड़की को बंद करने की सलाह दी गयी।मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह, विश्वनाथ साह, रमा रमण, राम कल्याण, संजीत पंडित अशोक कुमार सिंह,रईस उद्दीन,अवधेश कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार, प्रकाश रंजन शिक्षक सुमित कुमार भारती, विरदेव कुमार अनिल,अजनीश,सुमन,कीर्ति,रूबी, अमर शंकर,नुपूर, ऋतु,पूनम सहित बच्चे उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article