समस्तीपुर: रेलवे की कीमती जमीन पर माफियाओं का कब्जा, अवैध रूप से चल रहा सुअर पालन और पार्किंग स्टैंड

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित रेलवे के खाली पड़े जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से सुअर पालन केंद्र और पार्किंग स्टैंड चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है शहर के स्टेशन रोड स्थित रेलवे के खाली पड़े जमीन( जिसपर पूर्व में रेल कर्मचारियों का क्वार्टर था) पर कथित तौर पर अवैध रूप से सुअर पालन केंद्र और पार्किंग स्टैंड चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार इस खाली पड़े जमीन पर हर वर्ष दुर्गा पूजा होता है बीते वर्ष भी यहां पूजा होना था लेकिन इससे पूर्व ही रेलवे ने इस जमीन पर प्रवेश वर्जित करते हुए गेट लगा दिया ताकि कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन अंदर प्रवेश न कर सके। बताया जाता है कि रेलवे द्वारा गेट लगाए जाने के बाद पूजा समिति के लोगों ने रेल अधिकारी से बात कर गेट में लगे ताला का चाभी लिया और दुर्गा पूजा का आयोजन किया।बताया जाता है कि पूजा समाप्ति के बाद पूजा समिति के लोगों ने चाभी रेलवे को वापस नहीं किया।

समस्तीपुर: रेलवे की कीमती जमीन पर माफियाओं का कब्जा, अवैध रूप से चल रहा सुअर पालन और पार्किंग स्टैंड 2सूत्रों का बताना है कि इसी चाभी का दुरुपयोग कर कतिपय लोगों ने इस पर अवैध रूप से पार्किंग स्टैंड और सुअर पालन केंद्र शुरू कर दिया। सूत्रों का बताना है कि इस रेलवे की जमीन पर जहां तीन दर्जन से अधिक सुअर है  वहीं रोजाना दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन का आना जाना लगा रहता है। सूत्र बताते हैं कि सुअर पालने और अवैध पार्किंग से कुछ लोगों को अच्छा खासा आमदनी हो रहा है जिससे रेल प्रशासन पूरी तरह से अनभिज्ञ है जिसका नतीजा है कि ये कारोबार बगैर रोक टोक के चल रहा है।

Share This Article