समस्तीपुर: जनवितरण प्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसडीओ दिलीप कुमार ने दिए सख्त निर्देश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडलीय प्रकोष्ठ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी गोदाम प्रबंधक एवं परिवहन अभिकर्ता उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जनवितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खाद्यान्न की सही माप एवं वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

समस्तीपुर: जनवितरण प्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसडीओ दिलीप कुमार ने दिए सख्त निर्देश 2अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने कहा कि आम जनता को खाद्यान्न वितरण सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिकायत या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए खाद्यान्न उठाव में तेजी लाने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।

समस्तीपुर: जनवितरण प्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसडीओ दिलीप कुमार ने दिए सख्त निर्देश 3बैठक में खाद्यान्न भंडारण, परिवहन एवं वितरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

Share This Article