निश्चय पोर्टल पर 100 से कम मरीजों का रिस्क्रेनिंग करने वाले सीएचओ का वेतन बन्द करें – सिविल सर्जन

DNB Bharat Desk

निश्चय पोर्टल पर 100 से कम मरीजों का रिस्क्रेनिंग करने वाले सीएचओ को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से वेतन बन्द करें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी। उक्त आदेश गुरुवार को बरौनी पीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन बेगूसराय डा अशोक कुमार ने दिया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर सिविल सर्जन बेगूसराय के साथ डीआईओ बेगूसराय डा गोपाल मिश्रा एवं सीडीओ डा राजू कुमार भी साथ रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीयन कक्ष, आयुष्मान कक्ष, ओपीडी कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, दवा काउंटर, एक्सरे कक्ष, वाइटल एवं ईसीजी कक्ष ड्रैसिंग, टीबी, लैब कक्ष का गहन निरीक्षण किया। वहीं अस्पताल में चल रहे प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत एनसीडी जांच का भी गहनता से जांच किया। इस दौरान उन्होंने आधे अधूरे भरे पंजी को देख बिफर पड़े। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगली बार से कोई भी चूक पाई गई तो आप सभी पर कारवाई की जाएगी।

निश्चय पोर्टल पर 100 से कम मरीजों का रिस्क्रेनिंग करने वाले सीएचओ का वेतन बन्द करें - सिविल सर्जन 2वहीं उन्होंने उन्होंने एचआरपी पर सवाल पूछा जिसपर उपस्थित रहे एएनएम एवं फैमिली प्लानिंग काउंसलर से ने एचआरपी का फूल फॉर्म को बताते हुए कहा कि हाई रिस्क प्रैग्नेंसी। जिसपर पर डीआईओ बेगूसराय डा गोपाल मिश्रा ने एचआरपी में आने वाले पांच प्रमुख कारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने को कहा। जिसपर उपस्थित रहे एएनएम एवं फैमिली प्लानिंग काउंसलर ने बताया कि सीवियर हीमोग्लोबिन 7% से कम, 35 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की गर्भवती महिला, उच्च रक्त चाप, पहला बच्चा सिजेरियन कर हुआ हो, कम आयु एवं कम लम्बाई वाली गर्भवती महिला सहित अन्य गर्भवती महिला एचआरपी की श्रेणी में आती है।

निश्चय पोर्टल पर 100 से कम मरीजों का रिस्क्रेनिंग करने वाले सीएचओ का वेतन बन्द करें - सिविल सर्जन 3वहीं प्रशासनिक भवन में सीडीओ बेगूसराय डा राजू कुमार द्वारा निश्चय पोर्टल पर किए जा रहे रिस्क्रीनिंग कार्य को लेकर सीएचओ से पूछताछ किया जा रहा था तभी डीआईओ डा गोपाल मिश्रा एवं सिविल सर्जन बेगूसराय डा अशोक कुमार पहुंच कर उन्होंने सख्त लहज़े में आदेश देते हुए कहा कि निश्चय पोर्टल पर 100 से कम मरीजों का रिस्क्रेनिंग करने वाले सीएचओ को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से उनका वेतन अवरुद्ध किया जाए।

निश्चय पोर्टल पर 100 से कम मरीजों का रिस्क्रेनिंग करने वाले सीएचओ का वेतन बन्द करें - सिविल सर्जन 4वहीं इस मौके पर डा स्निग्धा कुमारी, डा पूजा कुमारी, जीएनएम नितिन कुमार, जीएनएम अमीषा कुमारीबीएचएम संजय कुमार, लेखपाल लालमोहन, प्रधान लिपिक अनिल कुमार, सहायक लिपिक सुधीर कुमार, एएनएम संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एलएटी हर्ष कुमार, एसटीएस खुशबू कुमारी, एसटीएएलएस लाली कुमारी, बीएनएमई प्रियदर्श अनुराग, डाटा ऑपरेटर रामविनय कुमार, मो अमीन, धीरज कुमार, भूषण कुमार, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article