सेफ़्टी क्लचर में गोल्ड अवॉर्ड सम्मान एनटीपीसी बरौनी की मजबूत एवं सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है – जयदीप घोष

DNB Bharat Desk

एनटीपीसी बरौनी को इंटरनेशनल बिजनेस कॉन्फ्रेंसेस (आईबीसी) द्वारा आयोजित ओएचएस एण्ड ई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में पावर जेनरेशन सेक्टर – कंस्ट्रक्शन कैटेगरी के अंतर्गत सेफ्टी कल्चर के लिए ‘गोल्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह समारोह 30 अप्रैल 2026 की शाम को मुंबई में आयोजित किया गया। यह सम्मान एनटीपीसी बरौनी की मजबूत एवं सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है।

- Sponsored Ads-

संगठन द्वारा सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने, प्रभावी जोखिम प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा ओएचएस एण्ड ई मानकों के कड़ाई से अनुपालन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण, जागरूकता अभियानों एवं पीपुल-फर्स्ट दृष्टिकोण के माध्यम से कर्मचारियों और हितधारकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह पुरस्कार नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया के महानिदेशक द्वारा प्रदान किया गया।

सेफ़्टी क्लचर में गोल्ड अवॉर्ड सम्मान एनटीपीसी बरौनी की मजबूत एवं सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है - जयदीप घोष 2एनटीपीसी बरौनी की ओर से यह पुरस्कार प्रदीप कुमार रजक, सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विभाग) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर  उत्साहवर्धन हेतु महाप्रबंधक (सुरक्षा) एनटीपीसी, चंदन शाही भी मंच पर उपस्थित रहे। बरौनी परियोजना प्रमुख, जयदीप घोष ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संगठन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है और भविष्य में भी इसी दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा देता है।

Share This Article