बेगूसराय के बीहट रिफाइनरी रोड में भीषण अगलगी, दो दुकानें जलकर राख; 10 लाख से अधिक का नुकसान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अहले सुबह 3 बजे बीहट रिफाइनरी रोड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी थोड़ी ही देर में लपटों में बदल गई। जो आसपास की दुकानों तक फैल गई। हवा तेज होने के कारण आग काफी तेजी से भड़की।अगलगी में व्यवसायी मंटू शर्मा की लकड़ी की दुकान सहित दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।

- Sponsored Ads-

इस घटना में 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की पुलिस और बरौनी फायर स्टेशन से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय युवाओं के प्रयास से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक कोई दुकानें जल चुकी थी। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र की है।सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने तत्काल इसकी सूचना एफसीआई थाना और बरौनी फायर ब्रिगेड को दी।

बेगूसराय के बीहट रिफाइनरी रोड में भीषण अगलगी, दो दुकानें जलकर राख; 10 लाख से अधिक का नुकसान 2प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। यही वजह से रही कि आग की लपटें लोगों के घर तक नहीं पहुंची। पीड़ित दुकानदार मंटू शर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। लकड़ी का सामान होने के कारण आग ने तुरंत जोर पकड़ लिया। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।

Share This Article