समस्तीपुर: सरायरंजन में बंधन बैंक से दिनदहाड़े लूट, कैश के साथ महिला ग्राहकों के जेवर भी ले उड़े अपराधी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत सरायरंजन बाजार से सटे, शीतलपट्टी गांव के पास संचालित बंधन बैक में सोमवार  की दोपहर करीब 2 बजे, अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। 

थाना क्षेत्र स्थित बंधन बैंक शाखा में घुसे अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के द्वारा बैंक के 1.8 लाख रुपए के अलावा महिला ग्राहकों के जेवरात भी लूट ली।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच अपराधी दो बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी बदमाशों में से कुछ बदमाश हथियार से भी लैस थे। 

समस्तीपुर: सरायरंजन में बंधन बैंक से दिनदहाड़े लूट, कैश के साथ महिला ग्राहकों के जेवर भी ले उड़े अपराधी 2बैंक में प्रवेश करते ही बदमाशों ने कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को कब्जे में ले लिया तथा बैंक नगदी व कुछ सामान लूटकर फरार हो गए।बताया जाता है कि बदमाशों ने जाने के क्रम में बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी साथ ले गए।इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय व सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

 समस्तीपुर: सरायरंजन में बंधन बैंक से दिनदहाड़े लूट, कैश के साथ महिला ग्राहकों के जेवर भी ले उड़े अपराधी 3पुलिस बैंक परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। हालांकि किसी भी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नही की गयी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article