नारी शक्ति वंदन विधेयक का गिरना महिलाओं का अपमान, विपक्षी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी देश की आधी आबादी:- रमा निषाद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: बिहार सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्व मंत्री रमा निषाद ने कहा है कि भारत की 70 करोड़ महिलाएं विपक्षी पार्टियों को माफ नहीं करेगी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था।

- Sponsored Ads-

  जिसे लोगों ने गिरा दिया। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक गिरना महिलाओं के लिए अपमान है। इस अपमान का बदला महिलाएं जरूर लेगी। पूर्व मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समस्तीपुर पहुंची थी। जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद वह पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के पारित होने पर लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़कर 800 से अधिक हो जाती।

 नारी शक्ति वंदन विधेयक का गिरना महिलाओं का अपमान, विपक्षी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी देश की आधी आबादी:- रमा निषाद 2विधानसभा में भी सीटों की संख्या बढ़ाई जाती , जिससे राजनीति के क्षेत्र में नए लोगों का पदार्पण होता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकसभा में 543 सीट है यह संख्या तब की है जब भारत की आबादी 70 से 75 करोड़ की थी। लेकिन आज भारत की जनसंख्या दो अरब के करीब पहुंचने वाली है ऐसी स्थिति में सीटों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेस राजद , त्रिमूल कांग्रेस समाजवादी पार्टी जैसी विपक्षी पार्टियों ने विधेयक का विरोध किया। जिससे महिलाओं को मिलने वाला हक उनसे छीन गया। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस विधेयक के गिरने के बाद से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

नारी शक्ति वंदन विधेयक का गिरना महिलाओं का अपमान, विपक्षी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी देश की आधी आबादी:- रमा निषाद 3उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभी महिलाओं को  टास्क दिया गया है कि वह मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को यह बताएं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण को लेकर जो विधेयक लाया गया था उसे महिलाओं को क्या-क्या लाभ मिलता । लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टी द्वारा विधायेय को गिराकर उनके अधिकार से उन्हें वंचित किया गया है। 

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article