समस्तीपुर: रोसड़ा में आस्था पर प्रहार; मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और चांदी के मुकुट चोरी, 10 लाख से अधिक की संपत्ति पार

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहा वार्ड 10 स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बने मां दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।

- Sponsored Ads-

मंदिर के पुजारी एवं समिति अध्यक्ष मोती लाल राय ने बताया कि चोर मां भगवती के चांदी का मुकुट, चांदी का मांगटीका सेट, चांदी के झुमके, इसके अलावा मंदिर में स्थापित महादेव, गणेश, बजरंगबली, लक्ष्मी और सरस्वती की अष्टधातु की मूर्तियों को भी चोर उखाड़ ले गए। ग्रामीणों ने बताया की चोरों द्वारा गायब की गई गहने जेवरात और मूर्तियों की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

समस्तीपुर: रोसड़ा में आस्था पर प्रहार; मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और चांदी के मुकुट चोरी, 10 लाख से अधिक की संपत्ति पार 2स्थानीय पंचायत समिति सदस्य टिंकू राय ने बताया की ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस मंदिर में लगातार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पहले की घटनाओं को लेकर रोसड़ा थाना में मामला भी दर्ज है लेकिन पिछले मामले में कोई कार्रवाई पुलिस के द्वारा नही किया गया। घटना का पता उस वक्त चला, जब नियमित पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर का मुख्य गेट टूटा देखा।

समस्तीपुर: रोसड़ा में आस्था पर प्रहार; मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और चांदी के मुकुट चोरी, 10 लाख से अधिक की संपत्ति पार 3पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लालाबाबू कुमार पहुचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article