डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां ऑर्केस्ट्रा में डांस के बहाने हरियाणा की एक युवती को बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चले की मामला बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली 25 वर्षीय युवती को ऑर्केस्ट्रा में डांस के लिए बुलाया गया था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात नोएडा की रहने वाली एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जो उसे अलग-अलग जगहों पर डांस प्रोग्राम में भेजती थी। इसी क्रम में उसे बेगूसराय बुलाया गया, जहां प्रोग्राम के बाद बकाया पैसे देने के बहाने उसे लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागदाह एक किराए के मकान में ले जाया गया।
आरोप है कि वहां मौजूद ऑर्केस्ट्रा संचालक अमरजीत कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और जबरन देह व्यापार करने का दबाव बनाया। युवती ने साहस दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर युवती समेत 6 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वही
सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के अनुसार,डांस के नाम पर लड़की को बेगूसराय बुलाया गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लड़कियों का रेस्क्यू किया है और मुख्य आरोपी अमरजीत कुमार तथा एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक इस तरह के गिरोह मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाते रहेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क