डीएनबी भारत डेस्क
केंद्रीय विद्यालय एचयूआरएल बरौनी में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026 के अंतर्गत फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से एसी (फायर) भास्कर दास तथा प्राचार्य नरेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विवरण प्रस्तुति एवं अग्नि दुर्घटनाओं की जानकारी सहायक कमांडेंट एवं अग्निशमन शाखा प्रभारी द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा द्वारा विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं जैसे विद्युत, तेल, गैस एवं सामान्य आग से उत्पन्न खतरों से अवगत कराया गया तथा अग्निशमन सुरक्षा नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया गया।
व
हीं उपकरणों का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक अग्निशमन सुरक्षा उपकरण तथा फिक्स्ड फायर फाइटिंग उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अग्निशामक यंत्र यानी एक्सटिंग्विशर को चलाकर दिखाया गया एवं छात्रों को स्वयं अभ्यास भी कराया गया।
वहीं जीवन रक्षक तकनीक में सीआईएसएफ टीम द्वारा सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन की उपयोगिता एव के बारे में बताया गया तथा ग्राउंड रेस्क्यू मेथड्स के माध्यम 9 से अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने हेतु इवैकुएशन
ड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व का वर्णन किया गया। वहीं सप्ताह-भर के आयोजन में विद्यालय में जागरूकता बढ़ाने हेतु ड्राइंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन,फायर ड्रिल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा फायर सेफ्टी पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। दिनांक 20 अप्रैल को विभिन्न विषयों में विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
छात्र-छात्राओं की सहभागिता संपूर्ण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एकनिष्ठ होकर योगदान दिया औरउनके सभी प्रश्नों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम द्वारा दूर किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय एचयूआरएल बरौनी नरेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट