वीरपुर में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था की अपील

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल समेत महिला और पुरुष लाठी बल ने गुरुवार को थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में चैती दुर्गा पूजा, राम नोमी पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत, पर्रा पंचायत व भवानंदपुर और डीह पंचायत समेत थाना क्षेत्र के अन्य पंचायतों में  फ्लैग मार्च किया।

- Sponsored Ads-

जगह जगह थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व को शांति व आपसी भाईचारा के साथ एक दूसरे को सहयोग कि भावना से मनाएं। असमाजिक तत्वों,मन चले यूवकों, अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों को चिंहित करते हुए तुरंत सुचना दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या समाधान करेगी,या कारवाई। उन्होंने लोगों से यह भी अपील करते हुए कहा समाजीक सद्भावना को ठेंस पहुंचाने वाले दुराचारीयो की पैरवी में लोग ना हीं पुलिस से संपर्क करें।

वीरपुर में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था की अपील 2थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने मेला परिसर में आए श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा किसी भी तरह की असुविधा होने पर तुरंत मेला आयोजन समिति से समस्या साझा करें। मौके पर ऋषिकेश भारद्वाज,परमा पासवान,गोरी शंकर,ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धिरज वाॅस, जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी समेत चौकीदार व वफादार सभी शर्कील के शामिल थे।

Share This Article