बेगूसराय: विश्व साइकिल दिवस पर प्रशासन ने दिखाई एकजुटता, अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- Sponsored Ads-

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर बेगूसराय में आयोजित साइकिल रैली में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व मेयर संजय कुमार, उपमेयर अनिता राय सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

बेगूसराय: विश्व साइकिल दिवस पर प्रशासन ने दिखाई एकजुटता, अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश 2गांधी स्टेडियम से शुरू हुई यह साइकिल रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली गांधी स्टेडियम से निकलकर मेन मार्केट, हर-हर महादेव चौक, कैंटीन चौक होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रास्ते भर लोगों ने इस अभियान का स्वागत किया।

बेगूसराय: विश्व साइकिल दिवस पर प्रशासन ने दिखाई एकजुटता, अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश 3जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि साइकिल चलाना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

बेगूसराय: विश्व साइकिल दिवस पर प्रशासन ने दिखाई एकजुटता, अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश 4स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, नियमित व्यायाम के प्रति लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में विश्व साइकिल दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशासन का मानना है कि साइकिल का बढ़ता उपयोग न केवल लोगों को फिट बनाएगा, बल्कि स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article