इस मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ 9 वीं वाहिनी की ओर से उप कमांडेंट शशि देव प्रसाद, निरीक्षक जैनेन्द्र कुमार सहित 28 अन्य जवान माॅक ड्रील में शामिल हुये
डीएनबी भारत डेस्क

राजगीर के रत्नागिरी पर्वत स्थित केबिन रोपवे पर आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ की 9 वीं वाहिनी और रोपवे के तकनीकी दल ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।
ड्रिल के दौरान तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में फंसे ‘तीन पर्यटकों’ को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। पहले तकनीकी टीम ने एक पर्यटक को निकाला, जबकि एनडीआरएफ टीम ने शेष दो को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास से आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित बचाव की तैयारी को परखा गया, जो पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अहम है।दरअसल हर साल इस तरह के मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है ताकि पर्यटकों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ न हो।
डीएनबी भारत डेस्क