नावकोठी में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में दो धराए, प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा, कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार,रामनरेश राय,मानव बल धीरज कुमार व मनीष कुमार भारती के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में दो को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में महेशवारा  पंचायत के रमौली वार्ड न० 9 निवासी रुदल यादव पिता सुदामा यादव पर सर्विस वायर में छेड़छाड़ कर अवैध विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर बकाया 2872 + 12,861 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।

नावकोठी में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में दो धराए, प्राथमिकी दर्ज 2वहीं रमौली के सुबोध पासवान पिता जनार्दन पासवान के द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर पूर्व का बकाया1,108 +6,321 आर्थिक क्षति का मामला दर्ज किया गया है।कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसलिए विद्युत चोरी करने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं।

बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article