डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में संकुल संचालक सह प्रधानाध्यपक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में संकुल समन्वयक का चयन किया गया। चयन समिति के द्वारा राजकीय कृत मध्य विद्यालय मल्हीपुर के प्रधानाध्यापक प्रकाश रंजन राय को संकुल समन्वयक बनाया गया।

पूर्व के स्कूल समन्वयक मध्य विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह ने नवनिर्वाचित संकुल समन्वयक को माला पहनाकर स्वागत किया। शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने भी स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट की। संकुल संचालक संजीव कुमार चौधरी ने भेंट स्वरूप पुस्तक समर्पित की।
कार्यक्रम को मधुर बनाने के लिए संगीत शिक्षक सुशील कुमार ने अपने सुरों से समां बांध दिया। अंत में नव निर्वाचित संकुल समन्वयक ने अपने उत्तरदायित्व को ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट