नावकोठी पुलिस को चकमा देकर वेंटिलेटर तोड़ फरार हुआ लूट कांड का संदिग्ध, महकमे में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरनगर से लूट कांड हेतु पूछताछ के लिए लाया गया युवक मंगलवार देर रात्रि थाना परिसर से वेंटीलेटर तोड़कर फरार हो गया। नावकोठी थाना कांड संख्या 64/26 सोमवार को हुई लूट कांड की घटना के क्रम में संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी।पहसारा बगरस पथ पर चकमुजफ्फर मोड़ के नजदीक उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक मझौल शाखा कर्मी निधि कुमारी से अज्ञात बदमाशों ने देशी कट्टा के बल पर ₹92,668 नकद व मोबाइल टैब लूट कर फरार हो गया था।

- Sponsored Ads-

पीरनगर स्थित पेट्रोल पंप से अशोक महतो का पुत्र बब्बू को हिरासत में लेकर नावकोठी थाना में पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे थे।इसी दौरान सुरेश महतो का पुत्र व बब्बू का चचेरा भाई संजीव कुमार उससे मिलने थाना पहुंचा।नावकोठी पुलिस ने संदेह के आधार पर संजीव को भी लूट कांड में पूछताछ हेतु रोक लिया।जांच के दौरान जानकारी हुआ कि बखरी थाना कांड संख्या 332/21 शराब बरामदगी मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त भी है।लगभग 9 बजे रात्रि तक फरार अप्राथमिकी अभियुक्त से पूछताछ की गई थी।

नावकोठी पुलिस को चकमा देकर वेंटिलेटर तोड़ फरार हुआ लूट कांड का संदिग्ध, महकमे में मचा हड़कंप 2गिरफ्तार नहीं किया गया था और ना हथकड़ी लगाई गई थी।उसे कंप्यूटर कक्ष में रखा गया था।उसने कंप्यूटर कक्ष के पीछे का वेंटीलेटर तोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।इस घटना के बाद इलाके में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।इस घटना ने थाना की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की जानकारी होते ही थाना परिसर में हड़कम्प मच गया।थानाध्यक्ष मो फिरदौस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी।

पीरनगर और उसके आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है।फरार युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।नावकोठी थाना पर इसी सिलसिले में डीएसपी कुंदन कुमार भी आए थे जिन्होंने इस मामले की तहकीकात की।उन्होंने फरार अभियुक्त को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

Share This Article