डीएनबी भारत डेस्क
राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 16 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीम के बीच मुकाबला हुई।
- Sponsored Ads-

इस खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 5 – 2 से हराकर विजेता बना।उत्तर प्रदेश की टीम विजेता बनकर उभरी और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।इस शानदार जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
वहीं, उपविजेता रही मध्य प्रदेश की टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विजेता टीम को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया।
डीएनबी भारत डेस्क