बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता शुरु, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज से चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत हो गई है। गांधी स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कला संस्कृति पदाधिकारी, खेल शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता शुरु, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन 2डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि खेल विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है और सरकार हर पंचायत में खेल मैदान का निर्माण करा रही है।

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता शुरु, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन 3चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल जैसे खेलों में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।बेगूसराय में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों को मंच देने की यह पहल अब जिला स्तर पर नई पहचान बना रही है।

Share This Article