मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम: अब फोकल शिक्षक और बाल प्रेरक संभालेंगे आपदा प्रबंधन की कमान

DNB Bharat Desk

मध्य विद्यालय मेहदौली सहित अन्य स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सुरक्षित शनिवार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक का चयन किया गया। 

एचएम ने बताया कि फोकल शिक्षक द्वारा विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन व उसका प्रशिक्षण, हजार्ड हंट,आपदा प्रबंधन योजना का निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा। प्राइमरी स्कूल में वर्ग चार व पांच के 5 बच्चों  व मिडिल स्कूल में  क्लास 6,7 व 8 के 3-3 बच्चों को बाल प्रेरक के रूप  में चयनित किया गया।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम: अब फोकल शिक्षक और बाल प्रेरक संभालेंगे आपदा प्रबंधन की कमान 2फोकल शिक्षक बाल प्रेरक को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित करेंगें। मौके पर एचएम  अशोक कुमार सिंह,रईस उद्दीन,शिक्षक अनिल,अजनीश,जय प्रकाश,सुमन,अमित,नितेश,श्वेता,पूनम,शानू,प्रभात सहित स्कूली बच्चे  मौजूद थे।

Share This Article