खोदावंदपुर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन के सभागार में मंगलवार को गरीबी निवारण के लिए बिहार सरकार की पहल पर जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजू देवी, बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक रजनीश कुमार, रोजगार प्रबंधक सुधीर कुमार एवं आइबीसीबी विजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

खोदावंदपुर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन 2आगत अतिथियों का स्वागत प्रखंड परियोजना समन्वयक मनोज कुमार कर्ण ने मिथिला की पाग, चादर व पौधा भेंटकर किया. जबकि मंच संचालन प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण के मनोज कुमार मधुकर ने किया. वहीं जीविका की सीएम रीना कुमारी व पिंकी कुमारी की मुखारविंद से आगत अतिथियों का स्वागत—स्वागत गीत से किया गया.

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन 3कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, सीओ, बीडीओ व अन्य जीविका से जुड़ें अधिकारियों के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि यहां विभिन्न कंपनियों के द्वारा महिलाओं की स्वरोजगार व युवक युवतियों की रोजगार के लिये अनेक स्टॉल लगाया गया और छात्र छात्राओं का निबंधन कर उन्हें आवश्यक कागजात की मांग की गयी.

खोदावंदपुर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन 4तथा दस्तावेजों के जांचोपरांत कई युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय समन्वयक चंदन कुमार राय, राजीव कुमार, सभी सामुदायिक समन्वयक, सभी परियोजना कैडर के अलावे जीविका दीदीयों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article