प्रसूति की निजी क्लिनिक में हुई मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर  क्लिनिक में किया हंगामा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के लिए आई महिला की मौत हो गई। बता दे कि यह पूरा घटना  बिहारशरीफ के रांची रोड सरकारी बस स्टैंड के सामने निजी क्लिनिक की है।मृतका की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केशोरिया गांव निवासी 30 वर्षीय सोनी देवी की रूप में की गई है।

 मृतका के परिजनों के अनुसार,वे कल देर रात नवादा से बिहारशरीफ प्रसूति के लिए इस हॉस्पिटल में भर्ती करवाए थे। भर्ती होने के बाद सोनी देवी ने बच्चे को जन्म दी। जन्म देने के 2 घंटे के बाद सोनी देवी की तबियत बिगड़ने लगी,इसके बाद कुछ घंटे के अंदर मरीज सोनी देवी ने दम तोड़ दिया,परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनी देवी की मौत इसी हॉस्पिटल में ही हो गई थी,

प्रसूति की निजी क्लिनिक में हुई मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर  क्लिनिक में किया हंगामा 2इसके बाद भी वे मृतका को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया ताकि इल्जाम ममता हॉस्पिटल पर न आए,जिसके बाद पटना पीएमसीएच के डॉक्टर ने जांच कर परिजनों को बताया कि मरीज की मौत 4 घंटे पहले ही पेट में ब्लड जमा होने के कारण हो गई थी। जिसके बाद परिजन शव को वापस बिहारशरीफ रांची रोड अस्पताल लेके पहुंचे। 

प्रसूति की निजी क्लिनिक में हुई मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर  क्लिनिक में किया हंगामा 3इस घटना के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं नर्स फरार बताए जा रहे है।फिलहाल जैसे ही इसकी सूचना नजदीकी थाना को लगी,वे घटना स्थल पर पहुंचे जांच में जुट गये है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वे निष्पक्ष जांच एवं डॉक्टर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article