डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक महिला ने घरेलू विवाद से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा टोला वार्ड संख्या 11 का है। जहां मनीषा कुमारी नाम की महिला ने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान कन्हैया शाह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया है।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुफस्सिल थाना के चौकीदार के अनुसार, महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क