नालंदा: लहेरी थाना पुलिस ने मदरसा गली में की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे अपराधी

DNB Bharat Desk

नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित मदरसा गली में पुलिस ने छापेमारी कर तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

- Sponsored Ads-

दरअसल, लहेरी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मदरसा गली स्थित परमानंद सिंह के मकान में तीन आदतन अपराधी हथियार और गोली के साथ ठहरे हुए हैं तथा किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे हैं।गुप्त सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने मदरसा गली स्थित मकान के प्रथम तल पर कार्रवाई की, जहां से मोनू कुमार, राजा कुमार और मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

नालंदा: लहेरी थाना पुलिस ने मदरसा गली में की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे अपराधी 2

तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, रंगदारी, दंगा और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, तीनों पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।

Share This Article