डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड मुख्यालय स्थित टमटम स्टैंड चौक के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय अखंड सिता राम नवाह यज्ञ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हो गया।
- Sponsored Ads-

इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा को निकाला ।जो यज्ञ स्थल से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच कर खत्म किया गया।
मौके पर पैक्स अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी,पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह,संजीत राय,सुधेश कुमार,डॉ राम सागर सिंह,चुन्नू कुमार चंदन आदि मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट