मंत्री सुरेंद्र मेहता पहुंचे भावा बहियार, पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर (बेगूसराय):- विगत गुरुवार को दोपहर में थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर बनवारीपुर पंचायत के मध्य अवस्थित भावा बहियार में लगी आग से लगभग 20 बीघा से ज्यादा तैयार गेहूं जल कर राख हो गया था, जिसके कारण दर्जनों किसान खासकर वैसे किसान जो जमीन ठीका बटैया लेकर खेती किये थे उसकी मिहनत व गाढ़ी कमाई खर्च कर उपजाए गये गेहूं जल कर राख हो गए,

जिससे उसके सामने भुखो मरने की नौबत आ पड़ी है।इस घटना की सूचना के उपरांत स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में पशुपालन सह मत्स्य पालन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने उक्त बहियार शनिवार को पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर उसका दुःख दर्द बांटने का प्रयास किया

मंत्री सुरेंद्र मेहता पहुंचे भावा बहियार, पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन 2वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार के सामने ही अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा को फोन कर उक्त घटना में किसान की हुई वास्तविक क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की बात कही तथा पीड़ित किसानों को भी उन्होंने आश्वस्त किया कि वे लोग निश्चिंत रहें मुआवजा निश्चित रूप से मिलेगा।

मंत्री सुरेंद्र मेहता पहुंचे भावा बहियार, पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन 3मंत्री श्री मेहता के आश्वासन के बाद पीड़ित किसानों को राहत मिली है तथा उसके चेहरे पर खुशी देखी गई। मौके पर भाजपा नेता चुन्नू सेठ, स्थानीय भाजपा नेता दुलारचंद आडवाणी, मंडल अध्यक्ष हेमंत चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article