बेगूसराय: स्वच्छता कार्यों का औचक निरीक्षण, डीडीसी आकाश चौधरी ने लंबित मानदेय भुगतान के दिए कड़े निर्देश

DNB Bharat Desk

आकाश चौधरी उप विकास आयुक्त बेगूसराय ने गुरुवार की सुबह 7 बजे से ग्राम पंचायत पपरौर,महना एवं नूरपुर के विभिन्न वार्ड में डोर टू डोर कचड़ा उठाव कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार साथ रहे। निरीक्षण के दौरान  पपरौर  डब्लूपीयू, नाडेप में गीला कचड़ा से बन रहे कम्पोस्ट खाद का निरीक्षण एवं डब्लूपीयू पर स्वच्छता कर्मी द्वारा अपशिष्ट कार्य का सेग्रिगेशन कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त किये।

- Sponsored Ads-

वहीं पपरौर के वार्ड नंबर – 11,12, एवं 03 में डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य करते स्वच्छता कर्मी से मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य ,समस्याओं एवं यूजर चार्ज संग्रहन कार्य  तथा मानदेय भुगतान की जानकारी लिया गया। वहीं महना पंचायत के वार्ड 08,07 तथा 05 का निरीक्षण ई रिक्शा से उठाव एवम डब्लूपीयू महना का निरीक्षण कर लॉगबुक संधारण और प्रतिदिन ठोस अपशिष्ट /प्लास्टिक कितना केजी डब्लूपीयू पर जमा हो रहा है लॉगबुक में लिखने का निदेश दिया गया।

बेगूसराय: स्वच्छता कार्यों का औचक निरीक्षण, डीडीसी आकाश चौधरी ने लंबित मानदेय भुगतान के दिए कड़े निर्देश 2पैडल रिक्शा पर टूटे डस्टबिन अविलंब बदलने एवं ग्राम पंचायत के 15 वीं वित्त की राशि से लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करने का निदेश दिया गया। वहीं नूरपुर पंचायत के वार्ड नंबर – 1,2,3,4 ,05 में ई रिक्शा से संग्रहण  एवं डब्लूपीयू का निरीक्षण किया गया। वहीं इस दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा विगत दिसंबर 2025 से लंबित मानदेय भुगतान नही होने से हो रही समस्याओं का निदान कराने की मांग की गई।

बेगूसराय: स्वच्छता कार्यों का औचक निरीक्षण, डीडीसी आकाश चौधरी ने लंबित मानदेय भुगतान के दिए कड़े निर्देश 3जिस पर उप विकास आयुक्त द्वारा अगस्त 2025 से अद्यतन मानदेय भुगतान  स्वच्छता कर्मियों को ग्राम पंचायत के 15 वीं वित्त से अविलंब भुगतान करने का निदेश स्थानीय मुखिया को दिया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश महना मुखिया को दिया गया । साथ ही विधि व्यवस्था की समस्या आने पर अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय को दण्डाधिकारीएवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। वहीं उपस्थित ग्रामीणों से 30 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज स्वच्छता पर्यवेक्षक को देकर प्राप्ति रसीद लेने के बारे में बताया गया। उस राशि का आधा स्वच्छता कर्मी को देने का निदेश दिया गया।

बेगूसराय: स्वच्छता कार्यों का औचक निरीक्षण, डीडीसी आकाश चौधरी ने लंबित मानदेय भुगतान के दिए कड़े निर्देश 4निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी,अनुरंजन कुमार,प्रखंड समन्वयक शम्भू कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया पपरौर अरविंद कुमार राय,मुखिया महना शंकर पंडित,मुखिया नूरपुर शोभा कुमारी ,पंचायत समिति सदस्य मो यूनुस ,स्वच्छता पर्यवेक्षक पपरौर मोo राशिद,स्वच्छता पर्यवेक्षक महना, रामनाथ ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक नूरपुर मोo अयूब,पूर्व सरपंच महना कैलाश सिंह,समाजसेवी शैलेश कुमार सिंह,प्रह्लाद गुप्ता,राजेश चौधरी एवं मो वाहिदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article