वीरपुर में पति से मोबाइल पर हुई अनबन, नवविवाहिता ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र भवानंदपुर में मंगलवार को देर शाम ऐलवेस्टर से निर्मित घर में अकेली रह रही एक 22 वर्षीय  नव विवाहिता  ने गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना ग्रामीणो  के द्वारा पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया  । इस संबंध में थाना अध्यझ रविन्द्र कुमार ने बताया है कि मृतिका भवानंदपुर पंचायत के पानापुर वार्ड संख्या 1निवासी अंकेश शर्मा की 22 वर्षीय पत्नी रूपम कुमारी अकेली ही  एस्वेटर से घर में  रहती थी ।

वीरपुर में पति से मोबाइल पर हुई अनबन, नवविवाहिता ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी 2अंकेश शर्मा बेंगलूर में रहकर मजदुरी करता है । ग्रामीणों ने बताया है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच मोवाईल पर  तनाव पूर्ण कुछ कहा सूनी हुई । इसी कारण रूपम ने देर संध्या ‘में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि लाश को सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया ।

Share This Article