बेगूसराय पनहांस गार्डन में नागरिक परिचर्चा में शामिल होने का लिया गया निर्णय

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में रविवार 16 फरवरी को दिन के 11:00 से पनहांस गार्डन बेगूसराय में आयोजित नागरिक परि चर्चा को सफल बनाने के लिए गुरुवार की संध्या बुद्धिजीवियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र महतो ने किया। इस अवसर पर बैठक में मौजूद लोगों ने सर्व समिति से कम्युनिस्ट आंदोलन के 100 साल उपलब्धि सिख व चुनौतियां विषय पर नागरिक परिचर्चा जो आयोजित है उसमें सहभागी बनकर सफल बनाने का निर्णय लिया।

- Sponsored Ads-

बताते चले की 16 फरवरी को इस पर चर्चा में बतौर मुख्य वक्ता कां दीपांकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय महासचिव भा क पा माले, मुख्य अतिथि विद्युत पाल संपादकबिहार हेराल्ड, प्रोफेसर अरुण कुमार, महासचिव ,अखिल भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ ,अनीश ठाकुर ,वरिष्ठ पत्रकार संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कम्युनिस्ट आंदोलन के सेनानियों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है।

बेगूसराय पनहांस गार्डन में नागरिक परिचर्चा में शामिल होने का लिया गया निर्णय 2बैठक में अवधेश कुमार, अनीश आनंद ,सरपंच नवीन प्रसाद यादव मोहम्मद जियाउर रहमान सैफी, विनोद कुमार महतो ,भुवन यादव अरुण कुमार महतो, उप मुखिया कामेश्वर महतो, पूर्व मुखिया ध्रुव दास ,वार्ड सदस्य गोपाल गुप्ता, अजीत कुमार ,रामू दास सहित दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article