राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मोहम्मद सुभान, कार्यकर्ताओं ने बधाई

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में जिला परिषद बेगूसराय के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद सुभान को राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ बेगूसराय का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साहेब पासवान, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रणव कश्यप, जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो समेत अन्य भी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

मोहम्मद सुभान खोदावन्दपुर प्रखंड के फफौत पंचायत अंतर्गत चकयद्दू मालपुर गांव के रहने वाले हैं, जो प्रधानाध्यापक पद से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात जिला परिषद क्षेत्र संख्या 06 खोदावन्दपुर से निर्वाचित हुए और उपाध्यक्ष पद को सुशोभित किया।

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मोहम्मद सुभान, कार्यकर्ताओं ने बधाई 2सुभान को पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय विधायक राजवंशी महतो, राजद नेता त्रिवेणी महतो, विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, छौड़ाही के सतीश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रो ब्रजनंदन यादव, प्रो संजय सुमन, महिला नेत्री कुमारी सावित्री कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article