डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में निजी डेंटल डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।वहीं गांव में सनसनी फैली हुई है। वहीं मृतका के मायके वालों ने डेंटल डॉक्टर समेत ससुराल वालों पर दहेज में वाशिंग मशीन और दो लाख रुपए नहीं मिलने से नाराज होकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल इस घटना के बाद सभी ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा दनियालपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान दनियालपुर गांव के रहने वाले डॉक्टर साकिब अली की पत्नी सियाका रहमान के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में मृतका के भाई जावेद जावेद अकरम ने बताया है कि 3 साल पूर्व पहले शादी साकिब अली से अपनी बहन की शादी बड़ी धूमधाम से किए थे।
शादी में 15 लाख रुपया दहेज के रूप में मांगा गया था जिसमें 13 लाख रुपया उन लोगों को दहेज स्वरूप दिए थे। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपए और एक वॉशिंग मशीन का फिर से डिमांड करने लगा था। नहीं मिलने पर लगातार मेरी बहन के साथ मारपीट और टॉर्चर किया करता रहता था। उन्होंने बताया है कि इसको लेकर कई बार हम अपनी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत भी किए थे।
उन्होंने बताया कि हाल फिलहाल में फिर से वाशिंग मशीन हमने खरीद कर दे दिए लेकिन इसके बावजूद भी मेरी बहन से मेरे बहन भाई डॉक्टर साकिब अली के द्वारा दो लाख रुपए मांगने की डिमांड किया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने बताया है कि 5 दिन पहले ही मेरी बहन को बेरहमी से पिटाई किया था और फोन पर जान से मारने की मुझे धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी हम लोग उन लोगों से बातचीत किए जो दो लाख रुपए बकाया है।
वह हम आप लोगों को कुछ दिन बाद दे देंगे। उन्होंने बताया कि अचानक बीती रात पता चला कि आपकी बहन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जब हम अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और सभी लोग घर छोड़कर फरार था। उन्होंने साफ तौर से आरोप लगाया कि पति एवं सास ननंद सदस्य मिलकर मेरी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही तगड़ा थाने पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शोक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
फिलहाल इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमृत महिला के पति साकिब अली पैसे से डेंटल डॉक्टर है और अपना निजी क्लीनिक तेघरा बाजार में चलता है।
डीएनबी भारत डेस्क