ठनका की चपेट में आई महिला की  इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर मुशहरी बहियार में बुधवार को ठनका से जख्मी रमेश साह की 44 वर्षीया पत्नी संजू देवी का शुक्रवार को सुबह में इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। विदित हो कि उक्त महिला बुधवार को घर के पीछे स्थित बहियार किसी कार्य से गई थी। तभी वह वज्रपात की शिकार हो गई। ग्रामीण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया था।

- Sponsored Ads-

उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी के डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतिका संजू देवी का पति रमेश साह व पुत्र रुपेश साह दोनों बाहर रहकर मजदूरी करता है।

ठनका की चपेट में आई महिला की  इलाज के दौरान हुई मौत 2उसकी तीन बेटियां संगम,शबनम व सोनी सभी विवाहित हैं और सभी अपने ससुराल में रहते हैं। महिला घर में अकेली ही रहती थी। पंचायत के उपमुखिया नीरज कुमार ने दुःख जताते हुए कहा कि रमेश साह बहुत ही गरीब व्यक्ति है और उसकी पत्नी ही घर सम्हालती थी। उन्होंने आश्रित को सरकारी सहायता देने की मांग सरकार से की है।

Share This Article