नवंबर में भक्तिमय होगा बछवाड़ा, गायत्री महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा बाजार स्थित ऐतिहासिक जट्टा बाबा ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में रविवार को आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में गायत्री परिवार के सदस्यों, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

- Sponsored Ads-

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना के विस्तार और सुख-समृद्धि के लिए इस महायज्ञ को भव्य रूप दिया जाएगा। यज्ञ को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक महायज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष शभु नाथ शर्मा,सचिव संजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय,उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार,उपसचिव सिकंदर कुमार,उपकोषाध्यक्ष संजय कुमार,संरक्षक डब्लू कुमार राय,मनोज कुमार राहुल,योगेन्द्र राय शिव शंकर सिंह आदि को सर्व सम्मति से बनाया गया।

नवंबर में भक्तिमय होगा बछवाड़ा, गायत्री महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक आयोजित 2समिति का मुख्य उद्देश्य यज्ञ की व्यवस्था, अतिथियों का सत्कार, और प्रचार-प्रसार को व्यवस्थित करना है। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गायत्री महायज्ञ केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह समाज के परिष्कार और ‘युग निर्माण’ का एक सशक्त माध्यम है। नवंबर माह की अनुकूलता को देखते हुए यह तय किया गया कि पूरे प्रखंड में भक्तिमय माहौल बनाया जाए। बैठक में मौजूद शिव शंकर सिंह ने जोर देकर कहा कि इस आयोजन में जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि इक्कीसवीं सदी-उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ इस महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Share This Article