जिउतिया के दिन नालंदा में मातम, नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,पंचाने और जीराइन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

DNB Bharat Desk

जिउतिया पर्व के दिन नालंदा में अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बियाबानी गांव की है, जहां 14 वर्षीय मोहित राज अपनी मां के साथ पंचाने नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से मोहित डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, दूसरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव की है। यहां 12 वर्षीय पूनम कुमारी की जीराइन नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि जितिया पूजा को लेकर परिवार के सदस्य नदी में स्नान करने गए थे। घर लौटने के बाद पूनम के नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू हुई। राहगीरों ने नदी में बच्ची को डूबा देखा और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

जिउतिया के दिन नालंदा में मातम, नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,पंचाने और जीराइन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत 2दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया। जिस मां ने अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए जीउतिया पर्व किया आज उसी बच्चे के मौत पर दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article