बेगूसराय पुलिस फिर सवालों के घेरे में: डंडारी में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, साइड नहीं देने पर भड़के खाकीधारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है जहां बेगूसराय पुलिस ने एक युवक को बेहरमी से पिटाई की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को तीन-चार पुलिस कर्मी पकड़ कर जमकर पिटाई कर रहा है और पिटाई करने के बाद जबरन उसे पुलिस जीप में बैठ कर ले जा रहा है। दरअसल यह पूरा मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र की है।

- Sponsored Ads-

जहां एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की गई और फिर उसे खींचते हुए जबरन पुलिस वाहन में बैठाया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान साइड नहीं देने को लेकर पुलिस और युवक के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

बेगूसराय पुलिस फिर सवालों के घेरे में: डंडारी में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, साइड नहीं देने पर भड़के खाकीधारी 2वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर खींच रहे हैं और वाहन में बैठा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article