कैमूर: बीजेपी नेताओं का बार-बालाओं के साथ अश्लील वीडियो वायरल, उड़ा रहे हैं पैसे

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले से एक बड़ी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से आ रहा है। जहां बीजेपी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे और भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे का बालाओ के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है बता दे कि यह पूरा मामला कैमूर का है जहां भाजपा नेताओं का बालाओं के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहा है।

- Sponsored Ads-

कैमूर: बीजेपी नेताओं का बार-बालाओं के साथ अश्लील वीडियो वायरल, उड़ा रहे हैं पैसे 2जिसमें देखा जा रहा है कि भोजपुरी गीत “मिसिर जी तू तो बाल्ह ठंडा “पर अश्लील डांस करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष से पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पार्टी में खलबली मच गयी है। लोगों का कहना है कि चुनाव नजदीक आ रही है और एक पार्टी के जिलाध्यक्ष को इस प्रकार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए पैसा देना शोभा नहीं देता है।

कैमूर: बीजेपी नेताओं का बार-बालाओं के साथ अश्लील वीडियो वायरल, उड़ा रहे हैं पैसे 3हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि डीएनबी भारत नहीं करती है। वही इस पूरे मामले पर बीजेपी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि हम किसी और काम से गए थे वहां लेकिन लोगों ने मुझे बुला लिया और हमने देखा कि वहां नाच हो रहा है तो लोगों ने ही मुझे नाच देखने के लिए बैठा लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article