तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

DNB Bharat Desk

जिले के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय  रिची पांडेय द्वारा संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोत्सव की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय  मनीष, माननीय विधायक, तेघड़ा  रजनीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश 2निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी श्री गौशाला, तेघड़ा पहुंचे, जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि यहां का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव काफी प्रसिद्ध है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएं।

तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश 3उन्होंने महोत्सव के दौरान यातायात एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यकतानुसार यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करने पर बल दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

जिला पदाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को महोत्सव अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्युत संबंधी किसी भी संभावित समस्या के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया।

तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश 4साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन स्थल, आसपास के क्षेत्रों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कचरा निष्पादन की भी समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा महोत्सव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश 5इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा  गौशाला परिसर में संचालित गोबर्धन सामुदायिक बायोगैस इकाई की क्रियाशीलता का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीविका द्वारा संचालित गोबर्धन प्लांट के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा प्लांट की गतिविधियों की सराहना की।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि गोबर्धन जैसी पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्लांट से तैयार होने वाली स्लरी के अधिकतम एवं व्यावसायिक उपयोग की संभावनाओं को विकसित करने का सुझाव दिया, ताकि इससे स्थानीय स्तर पर आय एवं रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि प्लांट से उत्पादित बायोगैस का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित शुल्क का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जिससे सामुदायिक बायोगैस इकाई का संचालन सुचारु एवं सतत रूप से किया जा सके।

तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश 6जिला पदाधिकारी ने गोबर्धन परियोजना से जुड़े जीविका कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को प्लांट की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने तथा इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामुदायिक पहल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखें, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम वातावरण में महोत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article