बेगूसराय मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, कल स्वस्थ मिले थे परिजन, आज मिली लाश; जेल प्रशासन पर उठे सवाल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद एक तरफ जहां जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तो वहीं परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. घटना बेगूसराय मंडल कारा की है। मृतक की पहचान सिंधौल थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर 7 निवासी सदरे आलम उर्फ टूना के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार  पूर्व में गाँव में ही दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मोहम्मद मुन्ना की हत्या कर दी गई थी और उसी हत्या में नामजद अभियुक्त सदरे आलम को बनाया गया था। परिजनों ने बताया कि गलत तरीके से सदरे आलम को उक्त मामले में फंसाया गया और उसे जेल में बंद कर दिया गया। हाल के दिनों में सदरे आलम पूरी तरह स्वस्थ थे। कल भी उनसे उनके परिजन मुलाकात करके गए थे और आज उनके मौत की खबर प्रशासन के द्वारा बताई गई।

बेगूसराय मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, कल स्वस्थ मिले थे परिजन, आज मिली लाश; जेल प्रशासन पर उठे सवाल 2वहीं परिजनों ने कहा है कि कल अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज के अभाव में सदरे आलम की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने सदरे आलम के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन परिजनों के द्वारा निष्पक्ष जाँच की अपील की जा रही है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article