समस्तीपुर: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव स्थित आम के पेड़ से फंदे से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रोसड़ा थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान सोनूपुर पंचायत के खैरा निवासी गंगाराम दास के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गंगाराम पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। मृतक की पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है, जबकि गंगाराम पिछले कुछ महीनों से गांव में ही रह रहा था।

समस्तीपुर: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 2 परिजनों ने बताया कि बीते रात वह गांव में एक भोज में शामिल होने गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। सुबह सूचना मिली कि गांव की गाछी में आम के पेड़ से मफलर के सहारे उसका शव लटका हुआ है और पास में उसके जूते रखे हुए हैं। मृतक के पिता जगदीश दास ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हत्या भी हो सकती है, हालांकि उन्होंने कहा कि सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

समस्तीपुर: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 3पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article