बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही मासूम बच्चे की मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल गांव की है। 

मृत  बच्चे की पहचान हीरा टोल गांव के रहने वाले पीयूष कुमार यादव का 2 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गांव में बाढ़ का पानी काफी ज्यादा आया हुआ है। घर के सामने गंगा नदी काफी गहरा है। उन्होंने बताया है कि किस समय बच्चा घर से निकलकर गया यह किसी को पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि जब घर से बच्चा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे से लापता होने के बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। 

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर बाद में पता चला कि बच्चा घर के सामने नदी में डूब गया है। उन्होंने बताया है कि बीती रात काफी खोजबीन के बाद बच्चा का शव गंगा नदी के पानी से बरामद किया है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी  मौके पर साहेबपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article