बेगूसराय के लाखो थाना परिसर में जेसीबी से रौंदी गई 14 हजार लीटर अवैध शराब, पुलिस ने किया बड़ा विनष्टीकरण

DNB Bharat Desk

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि बेगूसराय पुलिस भी शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लाखो थाना क्षेत्र से बरामद की गई करीब 14 हजार लीटर अवैध शराब को पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट किया।

- Sponsored Ads-

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की भी कार्रवाई की जा रही है। आपको बताते चले बेगूसराय के लाखो थाना परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 14 हजार लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह शराब पिछले दिनों विभिन्न छापेमारी अभियानों के दौरान बरामद की गई थी। शराब को जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट किया गया।

 बेगूसराय के लाखो थाना परिसर में जेसीबी से रौंदी गई 14 हजार लीटर अवैध शराब, पुलिस ने किया बड़ा विनष्टीकरण 2इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिले में शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।हालांकि लगातार बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कई सवाल भी खड़े कर रही है।

 बेगूसराय के लाखो थाना परिसर में जेसीबी से रौंदी गई 14 हजार लीटर अवैध शराब, पुलिस ने किया बड़ा विनष्टीकरण 3एक ओर सरकार शराबबंदी को सफल बता रही है, वहीं दूसरी ओर बार-बार हो रही भारी बरामदगी यह संकेत देती है कि तस्कर अब भी सक्रिय हैं और शराब की खेप जिले तक पहुंच रही है। ऐसे में शराबबंदी की प्रभावशीलता को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article