डीएनबी भारत डेस्क
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया धाम स्थित उत्तर वाहिनी गंगानदी तट पर शुक्रवार की देर शाम में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से पति पत्नी दोनों दोनों गहरे पानी में चले गए। घटना की भनक लगते ही स्थानीय चकिया थाना पुलिस,सिमरिया घाट पर तैनात एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की टीम ने उसे पानी से बाहर निकाला।
- Sponsored Ads-

पति पत्नी की पहचान जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी बाज़ार निवासी स्व नन्हकू साह के 75 वर्षीय पुत्र जयनारायण साह, और जयनारायण साह की 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में किया गया।
साथ ही प्रारंभिक उपचार हेतु पीएचसी बरौनी लाया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी देवी और जयनारायण साह को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट